स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं यशस्वी कवि मनोहर लाल उनियाल ‘श्रीमन ‘ पर गोष्ठी आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं यशस्वी कवि मनोहर लाल उनियाल ‘श्रीमन ‘ पर गोष्ठी आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में 17 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं यशस्वी कवि मनोहर लाल उनियाल ‘श्रीमन ‘ की 107वीं जयन्ती के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित कर उन्हें स्मरण किया गया. गोष्ठी में उनके साहित्यिक कार्यों पर विविध वक्ताओं ने गहनता के साथ प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्रीमती पूनम नैथानी ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। तत्पश्चात महासचिव मुकेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कल्पना बहुगुणा ने श्रीमन जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डा० सुधा रानी पाण्डेय पूर्व कुलपति संस्कृत विश्व विद्यालय, श्री सोमवारी लाल उनियाल वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, श्री संदीप शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष सेनानी संगठन, वरिष्ठ साहित्यकार डा० जितेंन ठाकुर, वरिष्ठ जन कवि डॉ अतुल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार, फिल्म निर्माता डॉ एम आर सकलानी ने श्रीमन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश ही नहीं डाला बल्कि अपने संस्मरणों से उनकी स्मृति को जीवंत भी किया।

इस अवसर पर गजलकार अरुण भट्ट जी द्वारा श्रीमन जी के गीत को अपने गजलकीय अंदाज में सुंदर प्रस्तुति दी गई। लोक गायिका पूनम नैथानी ने श्रीमन जी के प्रकृति गीत को अपने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमन जी की क्रांतिकारी रचना का ओज स्वर में सतीश धौलाखंडी ने प्रस्तुत किया तथा उनका साथ दिया चंद्र दत्त सुयाल जी ने ।

इस अवसर पर श्री अनिल रतूडी पूर्व डीजीपी व साहित्यकार व श्रीमती राधा रतूडी पूर्व मुख्य सचिव व वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ में साहित्यकार डौली डबराल ,शिवमोहन सिंह, रजनीश त्रिवेदी,अम्बर खरबनदा, चन्द्रशेखर तिवारी,श्रीकांत श्री,चन्द्र दत्त सुयाल,सत्यानन्द बडोनी, सुंदर सिंह बिष्ट, सत्य प्रकाश शर्मा,लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, डॉ क्षमा कौशिक, डॉ हर्ष मणी भट्ट, शादाब अली,भारती मिश्रा,मणि अग्रवाल, कविता बिष्ट, डाक्टर विद्या सिंह, अरुण भट्ट, सतीश धौलाखंडी,श्रीश डोभाल , तन्मय ममगाईं, आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर अवनीश उनियाल ने किया।