हृषिकेश मुखर्जी के जीवन उनकी फिल्मों पर वार्ता
देहरादून, 25 जून, 2024। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज शाम हृषिकेश मुखर्जी के जीवन उनकी फिल्मों पर एक वार्ता का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में हृषिकेश मुखर्जी की फिल्मों पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या सिंह और फ़िल्म विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंजानी ने अनाड़ी, अनुपमा, आशीर्वाद, सत्यकाम, गुड्डी, आनंद, अभिमान, नमक हराम, चुपके-चुपके, मिली, गोल माल और बेमिसाल, फिल्मों पर गहनता से बात की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कुकरेती भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मनोज माथुर द्वारा माउथ ऑर्गन पर उनकी फिल्मों कि धुन बजायी गयी और राधा पुंडीर के गीतों का गायन किया ।
कार्यक्रम के दौरान हृषिकेश मुखर्जी के साथ काम करने वाले लोगों के संदेश थिएटर कलाकारों के साथ ही विनीता ऋतुंजय और राहिला परवीन, रिशु, नीरज वर्मा और हिमानी डांगी जैसे युवा छात्रों द्वारा पढ़े गए।
कार्यक्रम में अनेक फ़िल्म प्रेमी, लेखक, साहित्यकार सहित दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अनेक युवा पाठक उपस्थित रहे।
Related Event
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
सुप्रसिद्ध लेखिका हरजीत लाली की नवीन कृति इकोज ऑफ माई हार्ट पर एक विशेष साहित्यिक परिचर्चा
उत्तराखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं बाल साहित्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर
दार्शनिक उपन्यास में भारतीय ज्ञान परम्परा, मनोविज्ञान और आत्म-अन्वेषण का समन्वय – इंदुकुमार पांडे
मीडिया और लोकतंत्र पर दून पुस्तकालय में अनूप कुमार का व्याख्यान
चार धाम यात्रा : बदलता पर्यटन स्वरुप विषय पर सचित्र माध्यम व्याख्यान दून पुस्तकालय में
‘कॉम्बैट चकल्स’ पुस्तक का लोकार्पण : वर्दी के पीछे छिपे हास्य और मानवीय पक्ष की रोचक झलक
दून पुस्तकालय में अध्ययनरत युवाओं को वैदिक गणित पर महत्वपूर्ण सूत्र
मनुष्यता की घनीभूत पीड़ा के कवि मंगलेश डबराल को याद किया गया
युवाओं को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर व्याख्यान का आयोजन
दून पुस्तकालय में इरविन एलन सीली की पुस्तक “फ्लाइंग योगिनीज़” का लोकार्पण एवं विचारोत्तेजक परिचर्चा आयोजित
शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन