युवाओं को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर व्याख्यान का आयोजन

युवाओं को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर व्याख्यान का आयोजन

देहरादून, 16 मई, 2026,दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से आज प्रातः श्री जयराज, आईएफएस,पूर्व प्रमुख वन संरक्षक – वन बल प्रमुख, उत्तराखण्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया. केन्द्र के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री जय राज ने

युवाओं को सेवा-सम्बन्धी प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर एक व्याख्यान दिया.

60 मिनट के इस व्याख्यान श्री में जय राज ने युवाओं को परीक्षाओं की सही रूप से तैयारी कर ने, सटीक उत्तर लिखने, भाषा शैली, नियमित अभ्यास प्रक्रिया तथा विविध प्रमाणिक स्रोतों, पुस्तकों व संदर्भों से जानकारी लेने आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होनें सफलता प्राप्त करने के कई छोटे – छोटे सूत्र भी युवाओं को दिये जिसके बल पर उन्हें सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई के साथ एक विशेष रणनीति के साथ तैयारी कर सकें तो निश्चित ही अभ्यर्थियों को विविध परीक्षाओं में प्राप्त होने वाली सफलता के स्तर में आशातीत वृद्धि मिल सकती है।

व्याख्यान बाद 30 मिनट का सवाल जबाब का सत्र भी हुआ. जिसमें कई युवाओं ने अपनी जिज्ञासाओं को सामने रखकर उसका समाधान भी प्राप्त किया.

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डी. के. पाण्डे ने श्री जय राज और युवा छात्रों का स्वागत किया. उन्होने श्री जय राज का संक्षिप्त परिचय भी दिया. अंत में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के चन्द्रशेखर तिवारी ने आज के अतिथि कक्ता और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने युवाओं से अपील की और कहा कि दून पुस्तकालय की ओर से इस तरह कार्यक्रमों में नियमित तौर पर प्रतिभाग करना उनके लिए लाभदायी रहेगा.

श्री जय राज 1983 बैच के *भारतीय वन सेवा* के अधिकारी रहे हैं जिनका कैडर उत्तराखंड रहा है। उन्होंने लगभग साढ़े 37 वर्षों की अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ राज्य को प्रदान की हैं। उनकी सेवा निवृत्ति राज्य वन विभाग के शीर्षस्थ पद – *प्रमुख वन संरक्षक _एवं_ वन बल प्रमुख, उत्तराखंड* के पद से अक्टूबर, 2020 में हुई। श्री जय राज का passion *वन, वन्यजीव और पर्यावरण* है, जिस कारण उन्होंने *वन सेवा* को अपना profession बनाया। *भारतीय वन सेवा* में चयन के लिए UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा में कुल चयनित 120 उम्मीदवारों में उनका ऑल इंडिया रैंक *3rd* रहा! उनकी युवाओं को प्रेरित करने में विशेष रुचि है, जिस कारण वे आज आप सभी के समक्ष उपस्थित हैं! वे एक उच्च स्तर के *मोटिवेटर* हैं जिस कारण उन्हें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर (ONGC) आदि में व्याख्यान हेतु समय-समय पर आमंत्रित किया जाता रहता है।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष जय भगवान गोयल, अतिरिक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी, उत्तराखण्ड डॉ. पंकज नैथानी, डॉ. लालता प्रसाद, कर्नल,डी पी डिमरी,सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में दून पुस्तकालय परिवार के सदस्य और अध्ययनरत युवा उपस्थित रहे.