झुग्गी-झोपडी के बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा
देहरादून 28 नवम्बर, 2025। दून पुस्तकालय और शोध केंद्र की ओर से आज सांय कौसानी कलश संस्था, देहरादून की भागीदारी में आयोजित एक संगीत मिलन का आयोजन केंद्र के सभागार में कियागया
कार्यक्रम में झुग्गी-झोपडी के प्रतिभाशाली बच्चों और विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों को एक गरिमामय मंच प्रदान कर उनकी असाधारण संगीत प्रतिभा को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री चंद्रशेखर सनवाल, भा.व.से (IFS)., वन संरक्षक, देहरादून ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों, युवा एवं अन्य कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
विशेष अन्य अतिथियों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई इनमें श्रीमती अंजना माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि उनियाल, श्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, स्वामी एस. चंद्रा जी, श्रीमती सुषमा बछेती, श्रीमती संगीता आदि थे।
कार्यक्रम में बच्चों एवं कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों सहित सभी कलाकारों को तालियों की गडगडाहट एवं खड़े होकर मिली प्रशंसा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती।
इस अवसर पर रंगमंच के अभिनेता पंकज पाण्डे, श्री अभय उनियाल (संरक्षक, कौसानी कलश संस्था), श्रीमती गीता कांडपाल (अध्यक्ष, कौसानी कलश संस्था), श्री पंकज पांडे (संयोजक), सुश्री अदिति, संस्था के सभी पदाधिकारीगण एवं दून पुस्तकालय के सुंदर सिंह विष्ट, डॉ. लालता प्रसाद, व डॉ. अरुण कुकसाल और शोध केंद्र की पूरी टीम उपस्थित रहे.











