‘कविता कारवां’ के कार्यक्रम में सुनायी गयीं कवियों की रचनाएं

‘कविता कारवां’ के कार्यक्रम में सुनायी गयीं कवियों की रचनाएं

देहरादून, 27 अप्रैल, 2025. आज सांय दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘कविता कारवां’ ने अपनी नवीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाया, कविता कारवां जो पिछले 9 वर्षों से हिंदी कविता के पाठकों के बीच अपने प्रिय कवियों की कविताओं को पहुंचा रहा है और पढ़ने की संस्कृति के लिए काम कर रहा है।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा पाठकों ने भी भाग लिया,पाठकों द्वारा विभिन्न कवियों कि रचनाओं को पढ़ा गया. इनमें प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर, भगवत रावत,वसीम बरेलवी,नागार्जुन, ज़हरा निगाह, अहमद फ़राज़, कुमार विश्वास,गीत चतुर्वेदी जैसे कई अन्य कवि शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन सुभाष रावत व प्रतिभा कटियार ने किया.

कार्यक्रम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस कविता कारवां के इस अभिनव प्रयास की सराहना की. सभागार में उपस्थित अनेक पाठकों और श्रोताओं ने भी इस आयोजन व कविता कारवां की पहल को पढ़ने की संस्कृति हेतु अत्यंत सार्थक बताया और भविष्य में अन्य शहरों में इस पहल हेतु सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर विवेक भट्ट, लोकेश ओहरी, मेघा, देवेंद्र कांडपाल,कविता, प्रवीन भट्ट, दर्द गढ़वाली, कुलभूषण नैथानी,आलोक सरीन, बीना बेंजवाल, भारती मिश्रा सहित अन्य कई साहित्य प्रेमी, लेखक उपस्थित रहे.