दून पुस्तकालय में ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

दून पुस्तकालय में ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून,28 जनवरी 2026,देहरादून LGBTQIA+ प्राइड वीक 2026 के अंतर्गत प्राइड वीक के तृतीय कार्यक्रम के रूप में आज दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र DLRC के सभागार में “समानता, गरिमा एवं समावेशन की ओर – ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम द वॉइस ऑफ वॉरियर्स फाउंडेशन, देहरादून द्वारा दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, उत्तराखंड महिला मंच, न्यायवाणी फाउंडेशन, USAC एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री दीपक घिल्डियाल (जिला समाज कल्याण अधिकारी – DSWO), DLSA प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से श्री गरौला जी, वेस्ट वॉरियर्स फाउंडेशन से ओशेनिका, USAC से श्री संजय बिष्ट, एवं संगिनी सोसाइटी से संगीता जी की उपस्थिति रही। न्यायवाणी फाउंडेशन से श्री दीपक शर्मा, उनकी टीम सदस्य दीक्षा एवं अन्य टीम सदस्यों द्वारा PPT के माध्यम से ट्रांसजेंडर एवं LGBTQIA+ समुदाय के कानूनी अधिकारों एवं न्याय तक पहुंच पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही अंतिम वर्ष की विधि छात्राएं अनन्या नौटियाल एवं वैष्णवी ने ट्रांसजेंडर अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण एवं समावेशी प्रशासन पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) अधिनियम, LGBTQIA+ समावेशन, स्वास्थ्य एवं HIV जागरूकता, सामाजिक भेदभाव की रोकथाम तथा सरकारी विभागों की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन ओशिन सरकार, अनुभव सिंह, मीरा, नैना एवं सौरव, द वॉइस ऑफ वॉरियर्स फाउंडेशन, देहरादून के सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए एक समान, सम्मानजनक एवं समावेशी समाज के निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्व जन, सरकारी विभागों के अधिकारी, युवा छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता सहित दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के डॉ. डी. के. पाण्डे, सुंदर सिंह बिष्ट,डॉ. लातता प्रसाद,जगदीश सिंह महर तथा चन्द्रशेखर तिवारी उपस्थित रहे